Etawah Auraiya News: खाद-बीज व परचून की दुकान में आग, दो लाख का नुकसान
इटावा औरैया, नवम्बर 10 -- Etawah Auraiya News: बसरेहर। चौबिया थाना क्षेत्र के गांव ऊनवा संतोषपुर अंदर रखा परचून व खाद बीज की दुकान में शॉर्ट सर्किट से आग लगी। आग में लाखों रुपए का नुकसान हुआ है। बृजेश सिंह पुत्र दुर्वेश सिंह निवासी टिसूआदेव चौबिया की ऊनवा संतोषपुर में खाद बीज की दुकान है। वह दोपहर अपने गांव खाना खाने के लिए बाइक से चले आए जब वह गांव से वापस दुकान की तरफ जा रहा था। तभी उनको दुकान से धुआं उठने की जानकारी मिली। वह पहुंचे तो दुकान में लगी लगी थी। गांव वालों की मदद से आग पर काबू पाया गया। लेकिन तब तक दुकान का सामान जलकर राख हो गया। दुकान का एक लाख का सामान व 82 हजार रुपए नगद थे, जो जलकर राख हो गए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.