इटावा औरैया, नवम्बर 4 -- Etawah Auraiya News: चकरनगर। खाद और बीज की किल्लत से परेशान भारतीय किसान यूनियन टिकैत के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने तहसील परिसर में लगातार 24 घंटे तक धरना-प्रदर्शन किया। बुधवार सुबह 11 बजे किसानों ने उप जिलाधिकारी अभिषेक प्रताप सिंह को ज्ञापन सौंपकर सहकारी समितियों पर पर्याप्त मात्रा में खाद उपलब्ध कराने और वितरण व्यवस्था दुरुस्त करने की मांग की। साथ ही समस्या का समाधान नहीं होने पर अनिश्चितकालीन धरना शुरू करने की चेतावनी दी। धरने की अध्यक्षता तहसील अध्यक्ष अरुण कुमार गुड्डन ने की। किसान नेताओं ने कहा कि रबी फसलों की बुवाई का समय चल रहा है और इस समय किसानों को खाद की सबसे अधिक जरूरत है, लेकिन सहकारी समितियों पर ताले लटके हैं। खाद नहीं मिलने के कारण किसान सुबह से शाम तक भटकने को मजबूर हैं। समय पर खाद उपलब्ध नह...