Etawah Auraiya News: खाद्य सुरक्षा टीम की छापेमारी, सात डेयरी से दूध के नमूने लिए
इटावा औरैया, अगस्त 18 -- Etawah Auraiya News: जसवंतनगर। खाद्य सुरक्षा अधिकारी रविभान ने पुलिस टीम के साथ मोहल्ला यादव नगर, राजमार्ग स्थित डेयरी फार्म, कोठी केस्त और बाजार क्षेत्र में दुकानों व डेयरी सेंटरों का निरीक्षण किया। इस दौरान सात डेयरी सेंटरों से मिश्रित दूध के नमूने लिए गए। तीन दुकानों से सीलबंद पैकेट में बिकने वाले खाद्य पदार्थों के नमूने भी लिए गए। सभी नमूनों को जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा गया है। टीम ने करीब दस डेयरी सेंटरों समेत दर्जनभर दुकानों का निरीक्षण कर खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता, रखरखाव और साफ-सफाई की स्थिति देखी। दुकानदारों को खाद्य सामग्री ढककर रखने और साफ-सफाई बनाए रखने के निर्देश दिए गए। खाद्य सुरक्षा अधिकारी रविभान ने बताया कि सावन माह में दूध, खोया, पनीर और अन्य दुग्ध उत्पादों की मांग बढ़ जाती है। इसी को देखते हु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.