इटावा औरैया, अगस्त 18 -- Etawah Auraiya News: बकेवर। लखना तिराहे पर खड़ी कार में बाइक सवार ने टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। विश्वजीत सिंह चौहान निवासी नया नहर पुल और रिशु चौहान निवासी हनुमान मंदिर वाली गली, लखना बाइक से जा रहे थे। इसी दौरान लखना तिराहे पर गेट के पास खड़ी कार में बाइक जा घुसी। टक्कर लगने से दोनों वाहन क्षतिग्रस्त हो गए और बाइक सवार दो युवक घायल हो गए।मौके पर मौजूद लोगों ने घायलों को निजी वाहन से अस्पताल पहुंचाया रिशु चौहान की हालत गंभीर होने पर डाक्टर ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...