Etawah Auraiya News: कड़ी सुरक्षा के बीच गांव लाया गया शव, हुआ अंतिम संस्कार
इटावा औरैया, जुलाई 18 -- Etawah Auraiya News: भरथना। पुलिस मुठभेड़ में मारे गए 25 हजार रुपये के इनामी बदमाश अंकित उर्फ सीपू बाथम का शव शनिवार सुबह पोस्टमार्टम के बाद यादव नगर स्थित आवास लाया गया पहुंचा। शव के घर पहुंचते ही परिजनों में कोहराम मच गया। मुठभेड़ के दौरान अंकित के शरीर में दो गोलियां लगी थीं। इस दौरान पुलिस की कड़ी सुरक्षा व्यवस्था रही। फिरोजाबाद में पोस्टमार्टम के बाद पुलिस सुरक्षा के बीच शव भरथना लाया गया। शनिवार की सुबह शव घर पहुंचा तो नाते रिश्तेदारों में कोहराम मच गया। शव के साथ भारी संख्या में पुलिस बल आया था और गांव में पहले से ही पुलिस तैनात थी। कुल मिलाकर गांव व हिस्ट्रीशीटर के घर के आसपास का माहौल छाबनी जैसा दिखाई दे रहा था। पुलिस की मौजूदगी और मुठभेड़ में मौत के कारण शव यात्रा में कम ही लोग शामिल हुए। गांव के भी चुनिंदा ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.