इटावा औरैया, सितम्बर 3 -- Etawah Auraiya News: इटावा। भाजपा ने तत्कालीन महामंत्री को संगठन में क्षेत्रीय मंत्री का पद देकर ब्राह्मण वोट साधने का प्रयास किया है। कुछ महीने पहले ही भाजपा ने जिला संगठन की घोषणा की थी। तभी से ब्राह्मण समाज के नेता को बड़ा पद दिए जाने की अंदर खाने मांग चल रही थी। यह भी पढ़ें- गोरखपुर क्षेत्रीय टीम की भाजपा ने की घोषणा, विनोद राय की टीम में 39 पदाधिकारी, 4 महामंत्री बनेक्षेत्रीय कमेटी की घोषणा भाजपा की क्षेत्रीय कमेटी का गठन लंबे समय से नहीं हो पा रहा था। गुरुवार को घोषित हुई कमेटी में इटावा भाजपा के दिग्गज नेता प्रशांत राव चौबे को क्षेत्रीय मंत्री के पद की जिम्मेदारी सौंपी गई है। प्रशांत राव चौबे की गिनती भाजपा के प्रमुख नेताओं में होने के साथ ही ब्राह्मण नेताओं में भी होती है। वह लंबे समय तक जिला महामंत्री पद ...