इटावा औरैया, जुलाई 18 -- Etawah Auraiya News: बकेवर। संयुक्त विकास आयुक्त कानपुर मंडल प्रवीण कुमार राय ने क्षेत्रीय ग्राम विकास संस्थान का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने गोष्ठी कक्ष, छात्रावास एवं अन्य व्यवस्थाओं का जायजा लिया। सभी व्यवस्थाएं संतोषजनक मिलने पर उन्होंने संस्थान परिसर की साफ-सफाई की सराहना करते हुए स्टाफ का उत्साहवर्धन किया। निरीक्षण के दौरान संस्थान परिसर के भीतर बनी डामर सड़क क्षतिग्रस्त पाए जाने पर उन्होंने विकास खंड भरथना के अवर अभियंता आरईडी को निर्देश दिए कि एक सप्ताह के भीतर सड़क मरम्मत का एस्टीमेट तैयार कर उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें, ताकि शीघ्र मरम्मत का कार्य कराया जा सके। संस्थान के आचार्य एवं उपनिदेशक डॉ. डी.के. सचान, बीडीओ विजय शंकर, अवर अभियंता, अकाउंटेंट सर्वेश्वर दयाल, कंप्यूटर ऑपरेटर सोमेद कुमार,...