Etawah Auraiya News: क्रिकेट प्रतियोगिता ट्रायल के बाद जनपद टीम का चयन
इटावा औरैया, अक्टूबर 10 -- Etawah Auraiya News: इटावा। जनपदीय माध्यमिक विद्यालयीय क्रीड़ा समिति के तत्वावधान में आयोजित क्रिकेट प्रतियोगिता अंडर 14, 17, 19 वर्षीय बालक वर्ग ट्रायल का उद्घाटन मुख्य अतिथि अतुल कुमार सिंह डीआईओएस ने किया। उन्होंने खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए कहा कि बच्चों को शिक्षा के साथ अपने एक प्रिय खेल को भी निश्चित करना चाहिए और उसके लिए सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए सर्वोत्तम परिणाम देने का प्रयास करना चाहिए। उन्होंने जनपद की चयनित टीम को शुभकामनाएं दीं। अतिविशिष्ट अतिथि डॉ. मुकेश यादव और प्रधानाचार्य परिषद के महामंत्री संजय शर्मा ने सभी वर्गों की चयनित टीम को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि खिलाड़ियों को आज के बदलते परिवेश में खुद को स्वस्थ व सर्वोत्तम रखने के लिए नियमित अभ्यास करते रहना चाहिए। विशिष्ट अतिथि गुफरान अहमद...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.