इटावा औरैया, जुलाई 5 -- Etawah Auraiya News: बकेवर। मानपुरा में रविवार को कोल्ड ड्रिंक की खाली बोतल में रखा दूध के सैंपल की जांच में इस्तेमाल होने वाला केमिकल पीने से 11 वर्षीय किशोर की हालत बिगड़ गई। परिजन उसे 50 शैय्या अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। गांव निवासी विकास पुत्र रामवीर ने बताया कि उसका 11 वर्षीय छोटा भाई विशाल घर में रखी कोल्ड ड्रिंक की खाली बोतल को असली कोल्ड ड्रिंक समझ बैठा और उसमें रखा केमिकल पी लिया। कुछ ही देर में उसकी तबीयत बिगड़ने लगी, जिससे परिवार में हड़कंप मच गया। परिजन निजी वाहन से उसे 50 शैय्या अस्पताल लेकर पहुंचे। अस्पताल में डॉ. पुष्पेंद्र ने बालक का प्राथमिक उपचार किया। हालत गंभीर होने पर उसे बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स...