Etawah Auraiya News: कोर्ट से कब्जा मिलने के बाद फिर हुआ अतिक्रमण
इटावा औरैया, अगस्त 2 -- Etawah Auraiya News: जसवंतनगर। ग्राम भैंसान निवासी जान सिंह पुत्र जयलाल की जमीन पर कोर्ट के आदेश से कब्जा दिलाए जाने के बाद दोबारा अवैध कब्जा किए जाने का मामला सामने आया है। पीड़ित ने तहसील दिवस में जिलाधिकारी को प्रार्थना पत्र देकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की थी। शिकायत के बाद पुलिस ने नौ नामजद और पांच अज्ञात लोगों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया है। जान सिंह का आरोप है कि ग्राम भैंसान स्थित भूमि पर एसडीएम कोर्ट के आदेश के अनुपालन में 8 जुलाई को राजस्व टीम ने उसे विधिवत कब्जा दिलाया था। इसके बावजूद विपक्षियों ने उसकी झोपड़ी उखाड़कर दोबारा भूमि पर कब्जा कर लिया। कई बार शिकायत करने के बाद भी कार्रवाई न होने पर उसने तहसील दिवस में डीएम से न्याय की गुहार लगाई। यह भी पढ़ें- Fatehpur News: हदबंदी के पत्थर गायब ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.