Etawah Auraiya News: कोर्ट ने किशोर पर हमला करने वाले को दी पांच साल की सजा
इटावा औरैया, जुलाई 10 -- Etawah Auraiya News: इटावा, संवाददाता। कोर्ट ने एक किशोर के ऊपर जानलेवा हमला करने वाले को पांच साल की सजा सुनाई है। घटना सात साल पहले शहर कोतवाली क्षेत्र में हुई थी। एडीजीसी निखिल अग्रवाल ने बताया कि वर्ष 2019 को 16 साल के हसन पर चाकू से उसके घर के पास कोतवाली क्षेत्र में हमला किया गया था। इलाज के बाद वह ठीक हो गया। घटना की रिपोर्ट गाड़ीपुरा के रहने वाले अफताब के खिलाफ दर्ज कराई गई थी। पुलिस ने इस मामले में विवेचना करके आरोपी के खिलाफ चार्जशीट दाखिल की। मामले की सुनवाई एडीजे कोर्ट नंबर एक में हुई। पीड़ित पक्ष की ओर से एडीजीसी निखिल अग्रवाल ने पैरवी की। न्यायाधीश ने दोनों पक्षों को सुनने के बाद आरोप सही माने और अफताब को छह साल साल की सजा सुनाई। साथ ही 11 हजार रुपए का अर्थदंड भी लगाया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति स...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.