इटावा औरैया, अगस्त 7 -- Etawah Auraiya News: भरथना। कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने छह नामजद समेत 20 अज्ञात लोगों के खिलाफ बाइक की टक्कर मारने, जान से मारने की नीयत से मारपीट करने और वाहन क्षतिग्रस्त करने के आरोप में विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। क्षेत्र के गांव नगला रामचरण, पिल्हा निवासी देवराज पुत्र अतर सिंह ने बताया कि 24 मई की सुबह करीब 9 बजे उनका पुत्र सुनील आलमपुर-बिबौली चौराहे पर सड़क किनारे अपना छोटा ट्रक खड़ा किए हुए था। इसी दौरान थाना इकदिल के गांव बिरारी निवासी शनी और कल्लू, हाजीपुर निवासी मनीष, आलमपुर निवासी विकास व विनीत सहित 15-20 अज्ञात लोग तेज गति और लापरवाही से बाइक चलाते हुए विपरीत दिशा से आए और ट्रक में टक्कर मार दी। आरोप है कि जब सुनील ने इसका विरोध किया तो सभी आरोपित एकराय होकर उस पर हमला कर दिया। उस...