Etawah Auraiya News: कोरियर फ्रेंचाइजी का झांसा देकर सवा लाख ठगे
इटावा औरैया, जुलाई 31 -- Etawah Auraiya News: इटावा। कोरियर कंपनी की फ्रेंचाइजी दिलाने का झांसा देकर एक युवक से सवा लाख रुपए ठग लिए गए। पुलिस ने मदद नहीं की तो पीड़ित ने कोर्ट के आदेश पर मुकदमा दर्ज कराया। सिविल लाइन थाना क्षेत्र के विशाल नगर के रहने वाले हिमांशु यादव ने कोर्ट में एक शिकायतीपत्र दिया। आरोप लगाया कि इंटाग्राम पर कोरियर कंपनी की फ्रेंचाइजी दिलाने का झांसा देते हुए विज्ञापन निकाला गया था। उसने दिए गए नंबर पर संजीव प्रकाश से संपर्क किया और उससे सवाल लाख रुपए नगद व खाते में ले लिए। दिए गए पते पर नोयडा कार्यालय पहुंचा तो वहां कार्यालय नहीं था। पुलिस की साइबर सेल ने मुकदमा दर्ज करके छानबीन शुरू कर दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.