Etawah Auraiya News: कॉलोनी के शौचालय में फंदे पर लटका मिला मजदूर का शव
इटावा औरैया, अक्टूबर 11 -- Etawah Auraiya News: भरथना। क्षेत्र के गाँव नगला गुदे स्थित कांशीराम कॉलोनी में शनिवार देर शाम एक मजदूर का शव संदिग्ध परिस्थितियों में कॉलोनी के शौचालय में फंदे पर लटका मिला। घटना की जानकारी मिलते ही परिवार में हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले की जानकारी जुटाई। हालांकि, परिजनों ने कोई कानूनी कार्रवाई कराने से इनकार कर दिया, जिसके बाद वे शव को अपने पैतृक गांव ले गए। मृतक 35 वर्षीय राजेश कुमार बंजारा निवासी माखनपुर, थाना बसरेहर है। वह पिछले करीब डेढ़ महीने से कांशीराम कॉलोनी में पत्नी खुशबू और चार बच्चों के साथ रह रहा था। परिवार का भरण-पोषण करने के लिए वह फेरी लगाकर मजदूरी करता था। उसके परिवार में एक बेटी और तीन बेटे हैं। पत्नी खुशबू के अनुसार शनिवार देर शाम भी पति-पत्नी के बीच कहासुनी हुई, जिसके बाद ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.