Etawah Auraiya News: कॉलेज में पकड़ी गई बिजली चोरी, हड़कंप
इटावा औरैया, अगस्त 7 -- Etawah Auraiya News: इटावा, संवाददाता। जिला मुख्यालय पर स्थित एक इंटर कालेज में बिजली चोरी पकड़ी गई है। इससे हड़कंप मच गया । इस विद्यालय में 9 किलोवाट का कनेक्शन है लेकिन बिजली मीटर में रीडिंग काफी कम आती थी। इसे लेकर बिजली विभाग की टीम ने विजिलेंस के साथ जब छापामारी की तो चोरी पकड़ी गई। न सिर्फ विद्यालय में अवैध रूप से बिजली का प्रयोग हो रहा था बल्कि विद्यालय से संबंधित कुछ दुकानों को भी बिजली की सप्लाई की जा रही थी। शुक्रवार को एसडीओ प्रथम अरविंद कुमार ने विजिलेंस की टीम को साथ लेकर एसडी कॉलेज में छापा मारा। जांच में पाया गया कि इंजीनियरिंग कॉलेज बिजलीघर से जुड़े कनेक्शन से अतिरिक्त केबल डालकर बिजली की चोरी की जा रही थी। मौके पर करीब नौ किलोवाट का अवैध विद्युत भार संचालित मिलता पाया गया। इस मामले में नियमानुसार बिजली...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.