इटावा औरैया, अगस्त 8 -- Etawah Auraiya News: जसवंतनगर। धर्मशाला कैस्त में अदिति आई हॉस्पिटल के तत्वावधान में आयोजित निशुल्क नेत्र परीक्षण शिविर में मरीजों की भीड़ उमड़ पड़ी। 150 से अधिक लोगों ने आंखों की जांच कराई। मरीजों को आवश्यक दवाएं देने के साथ चश्मा लगाने की सलाह दी। शुभारंभ नपाप अध्यक्ष सत्यनारायण शंखवार ने फीता काटकर किया। जांच के दौरान 68 मरीजों में मोतियाबिंद की समस्या पाई गई। 30 लोगों को चश्मे की जरूरत बताई गई, जबकि 10 मरीज आई फ्लू और 15 आंखों में नाखून संबंधी समस्या से पीड़ित मिले। अन्य मरीजों की भी जांच कर डॉकटर ने उचित परामर्श दिया।

डॉ. दीपा गौड़ की सलाह डॉ. दीपा गौड़ ने बताया कि इन दिनों आई फ्लू के मामले बढ़ रहे हैं। इससे बचाव के लिए हाथों को साबुन से बार-बार धोने और आंखों को अनावश्यक रूप से न छूने की सलाह दी। संक्रमित व्य...