Etawah Auraiya News: केंद्रीय विद्यालय में शिविर लगाकर जांची गई बच्चों की सेहत
इटावा औरैया, सितम्बर 9 -- Etawah Auraiya News: इटावा। पीएमश्री केन्द्रीय विद्यालय में शिविर लगाकर छात्र छात्राओं का स्वास्थ्य परीक्षण कराया गया। उत्तर प्रदेश आयुर्विज्ञान विश्वविद्यालय सैफई के डाक्टरों ने इस शिविर में विद्यार्थियों के स्वास्थ्य की जांच की। इस शिविर में नाक, कान एवं गला विशेषज्ञ, दंत विशेषज्ञ, नेत्र विशेषज्ञ व बाल रोग विशेषज्ञ सहित अन्य विशेषज्ञ डाक्टरों ने विद्यार्थियों का स्वास्थ्य परीक्षण किया। इसमं विद्यार्थियों की आंखों, दांतों, कान-नाक-गले और सामान्य स्वास्थ्य की जांच के साथ जरुरी परामर्श भी दिया जा रहा है। प्राचार्य आलोक गुप्ता ने बताया कि इस पहल का उद्देश्य विद्यार्थियों के स्वास्थ्य की नियमित निगरानी, स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं की समय रहते पहचान करना है। इसके साथ ही विद्यार्थियों में स्वस्थ जीवनशैली, स्वच्छता और स्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.