Etawah Auraiya News: कृष्ण जन्मोत्सव पर जयकारों से गूंजा भागवत कथा पांडाल
इटावा औरैया, जुलाई 18 -- Etawah Auraiya News: बकेवर। नगर लखना के तालेश्वर महाराज मंदिर परिसर में आयोजित 15 दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा के चौथे दिन भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव का प्रसंग सुनकर पूरा पांडाल भक्तिमय हो गया। श्रद्धालुओं ने जयकारों के साथ कृष्ण जन्म की खुशियां मनाईं। कथा व्यास पंडित इन्द्रेश शास्त्री ने कहा कि जब-जब धरती पर आसुरी शक्तियां बढ़ती हैं, तब-तब धर्म की रक्षा के लिए परमात्मा अवतार लेते हैं। मथुरा में राजा कंस के अत्याचारों से व्यथित धरती की करुण पुकार सुनकर नारायण ने देवकी के अष्टम पुत्र के रूप में कृष्ण अवतार लिया और धर्म व प्रजा की रक्षा करते हुए कंस का अंत किया। उन्होंने संक्षिप्त में रामकथा का भी वर्णन किया। उन्होंने कहा कि मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम ने भी धरती को राक्षसों से मुक्त कराने के लिए अवतार लिया था। त...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.