Etawah Auraiya News: कुत्ते से टकराई बाइक, मासूम समेत दंपति घायल
इटावा औरैया, जुलाई 6 -- Etawah Auraiya News: भरथना। थाना क्षेत्र के कर्वा नहर पुल पर अचानक बाइक कुत्ते से टकरा गई बाइक सवार दंपती और उनकी मासूम बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गये। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। आसपास मौजूद राहगीरों ने तत्काल घायलों को निजी वाहन की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। नगला चित्त निवासी मोहित कुमार पुत्र सुरेन्द्र पाल सिंह पत्नी पूजा और बच्ची के साथ बाइक से भरथना दवा लेने जा रहे थे। जैसे ही उनकी बाइक कर्वा नहर पुल पर पहुंची तभी अचानक कुत्ता सामने आ गया। इससे संभलने का मौका नहीं मिला और बाइक कुत्ते से टकरा गई। यह भी पढ़ें- Farrukhabad Kannauj News: सड़क हादसे में बाइक सवार दंपति घायल टक्कर इतनी जोरदार थी कि बाइक सवार तीनों सड़क पर गिर पड़े और गंभीर रूप से घायल हो गए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.