Etawah Auraiya News: कुत्ते को लेकर पड़ोसियों में मारपीट, आठ पर मुकदमा
इटावा औरैया, अक्टूबर 26 -- Etawah Auraiya News: इटावा। गोकुल विहार कालोनी में कुत्ते के गंदगी करने को लेकर एक युवक का उसके पड़ोसी से विवाद हुआ। विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों पक्षों में जमकर मारपीट हुई। पुलिस ने आठ के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। फ्रेंड्स कालोनी थाना क्षेत्र की उक्त कालोनी के रहने वाले सन्नी यादव ने बताया कि 25 अक्टूबर को पड़ोसी पवन तिवारी के कुत्ते ने उनके दरवाजे के सामने और प्लाट में गंदगी कर दी थी। उनकी मां गौरा देवी ने सफाई के लिए कहा तो विवाद शुरू हो गया। आरोप है कि पवन ने उनकी मां के सिर पर डंडे से वार किया। बीचबचाव करने पर सन्नी के साथ मारपीट की और दांत से उनका कान काट लिया। दूसरे पक्ष के पवन तिवारी ने आरोप लगाया कि सुबह कूड़ा डालने बाहर निकलने पर सन्नी यादव, उनकी मां गौरा देवी, पत्नी और दो अज्ञात लोगों ने गाली-गलौज कर लाठी...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.