Etawah Auraiya News: किसान पर पीछे से ईंट से हमला, दो भाइयों पर मुकदमा
इटावा औरैया, सितम्बर 19 -- Etawah Auraiya News: जसवंतनगर,संवाददाता।थाना जसवंतनगर क्षेत्र के कुरसैना गांव में शुक्रवार सुबह प्लाट पर जा रहे किसान पर दो सगे भाइयों ने पीछे से ईंट के टुकड़े से हमला कर दिया। सिर में गंभीर चोट लगने से किसान घायल हो गया। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। कुरसैना निवासी सुरेश चंद्र ने बताया कि के अनुसार वह शुक्रवार सुबह अपने घर से प्लॉट पर जा रहे थे। रास्ते में गांव के ही विक्रम पुत्र कुलदीप सक्सेना और उसके भाई रंजीत पुत्र कुलदीप सक्सेना ने पीछे से उनके सिर पर ईंट के टुकड़े से वार कर दिया। अचानक हुए हमले में सुरेश चंद्र के सिर में गहरी चोट आई। पीड़ित का आरोप है कि मारपीट के दौरान दोनों आरोपियों ने गाली-गलौज की। इसके बाद जान से मारने की धमकी देते हुए वहां से चले गए...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.