Etawah Auraiya News: किसान की जेब से 48 हजार रुपये पार, अपराध निरीक्षक लाइन हाजिर
इटावा औरैया, अक्टूबर 28 -- Etawah Auraiya News: भरथना। मंडी में फसल बेचकर घर लौट रहे किसान की जेब काटकर 48 हजार रुपये पार करने के मामले में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ब्रजेश कुमार श्रीवास्तव ने सख्त कार्रवाई की है। क्षेत्राधिकारी आरडी. मौर्य ने बताया कि मामले में लापरवाही बरतने पर अपराध निरीक्षक अरिमर्दन सिंह को तत्काल प्रभाव से लाइन हाजिर कर दिया गया है। वहीं, पुलिस ने पीड़ित किसान की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए टीम गठित की है। ग्राम रमायन निवासी किसान तुलाराम शाक्य सोमवार दोपहर मंडी समिति में फसल बेचकर घर लौट रहे थे। मंडी रोड पर बाइक सवार दो युवकों ने उन्हें अपनी बातों में उलझाकर बाइक पर बैठा लिया और कथित तौर पर उनकी जेब से 48 हजार रुपये पार कर दिए। कुछ दूरी पर उतारकर दोनों युवक फरार हो गए। जेब से रुपये गायब मिलने पर ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.