Etawah Auraiya News: किशोरी से छेड़छाड़, मुकदमा दर्ज
इटावा औरैया, अगस्त 24 -- Etawah Auraiya News: चकरनगर। थाना चकरनगर के एक गांव में नाबालिग किशोरी से अभद्रता करने पर युवक पर पोस्को एक्ट में मुकदमा दर्ज हुआ है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। गांव जगतौली निवासी एक युवक ने पुलिस को प्रार्थना पत्र देते हुए बताया कि उसकी नाबालिग पुत्री को गांव की दुकान से चीनी लेकर लौटते समय गांव के ही युवक ने छेड़छाड़ की। किशोरी ने विरोध किया लेकिन युवक अपनी बात कहता रहा तथा एक पत्र भी लड़की को देने लगा। पूरी जानकारी लड़की ने अपनी मां को जाकर दी। मां ने किशोरी के साथ थाने जाकर पुलिस को जानकारी देते हुए युवक अरुण भदौरिया पर आरोप लगाया है। तहरीर के आधार पर थाना प्रभारी बलराम मिश्रा ने मुकदमा पंजीकृत कर अपराधी को पकड़ने के लिए टीम घटित कर दी है। उन्होंने बताया कि जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार करके जेल भेजा जाएगा।
हिंद...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.