Etawah Auraiya News: किशोरी ने युवक पर लगाया छेड़खानी का आरोप
इटावा औरैया, अगस्त 29 -- Etawah Auraiya News: ऊसराहार। क्षेत्र में बकरी चराने गई किशोरी ने गांव के ही एक युवक पर छेड़खानी करने का आरोप लगाया है। पीड़ित किशोरी ने बताया कि वह गुरुवार को गांव के बाहर बकरी चराने गई थी। इसी दौरान गांव का एक युवक वहां पहुंच गया और उसके साथ छेड़खानी की। किशोरी ने विरोध किया और चिल्लाई तो धमकी देते हुए मौके से भाग गया। पीड़ित ने घर पहुंचकर परिजनों को घटना की जानकारी दी। इसके बाद परिजन थाने पहुंचे और आरोपी युवक के खिलाफ कार्रवाई की मांग करते हुए पुलिस को तहरीर दी। प्रभारी निरीक्षक नरेंद्र कुमार मिश्रा ने बताया कि प्रथम दृष्टया दोनों पक्षों के बीच पुराने विवाद की बात सामने आई है। मामले की जांच की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.