Etawah Auraiya News: किशोरी को कमरे में बंद कर की छेड़खानी
इटावा औरैया, जुलाई 2 -- Etawah Auraiya News: ऊसराहार। थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति ने पुलिस को तहरीर देकर आरोप लगाया है कि 29 जून को उसकी नाबालिग बेटी को गांव निवासी सीपू यादव बहलाकर अपने घर ले गया और कमरे में बंद कर उसके साथ छेड़खानी की। काफी देर तक बेटी के घर न लौटने पर परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की। कुछ देर बाद किशोरी घर पहुंची और परिजनों को घटना की जानकारी दी। आरोप है कि आरोपी ने किसी से शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी भी दी। पीड़ित पिता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी सीपू यादव निवासी नगला भगे के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। थानाध्यक्ष बलराज सिंह भाटी ने बताया कि मामले की रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी की तलाश की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.