इटावा औरैया, अक्टूबर 4 -- Etawah Auraiya News: इटावा। सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के पोस्टमार्टम हाउस के पीछे स्थित धर्म नगर कॉलोनी में शनिवार रात एक घर की किचन में सांप निकल गया। सांप देखकर महिला के होश उड़ गए। कालोनी की रहने वाली पूनम शनिवार की रात को 9 बजे किचन में काम कर रहीं थी। तभी उनको किचन की स्लैब के नीचे अजगर दिखाई दिया। अजगर देखकर वह किचन से भागकर बाहर निकलीं और परिजनों को बताया। परिजनों की सूचना पर वन्यजीव विशेषज्ञ सर्पमित्र डा.आशीष त्रिपाठी मौके पर पहुंचे। उन्होंने 14 फीट लंबे और 25 किलो के अजगर को कड़ी मशक्कत के बाद सुरक्षित तरीके से रेस्क्यू किया। अजगर के सुरक्षित रेस्क्यू के बाद मोहल्ले के लोगों ने राहत की सांस ली। उन्होंने अजगर को बीहड़ में जाकर छोड़ दिया। डा.त्रिपाठी ने बताया कि रेस्क्यू किया गया अजगर पायथन मोलुरस प्रजाति का वि...