Etawah Auraiya News: कालिका मंदिर में चेन स्नेचिंग, पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा
इटावा औरैया, जुलाई 30 -- Etawah Auraiya News: बकेवर। लखना स्थित कालिका देवी मंदिर में दर्शन-पूजन के दौरान एक महिला के गले से डेढ़ तोला सोने की चेन पार कर दी गई। घटना के बाद पीड़िता ने बकेवर थाने में तहरीर देकर पुलिस से मुकदमा दर्ज कर आरोपित की गिरफ्तारी और चेन बरामद करने की मांग की है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा पंजीकृत कर मामले की जांच शुरु कर दी है। जसवंतनगर थाना क्षेत्र के प्रतापपुर निवासी सूरती यादव पत्नी कौशलेंद्र पाल सिंह 25 जुलाई की सुबह नौ बजे परिजनों के साथ कालिका देवी मंदिर में दर्शन करने आई थीं। सुबह करीब साढ़े नौ बजे मंदिर परिसर में अधिक भीड़ होने का फायदा उठाकर किसी अज्ञात व्यक्ति ने उनके गले से करीब डेढ़ तोला वजनी सोने की चेन खींच ली और मौके से फरार हो गया। चोरी गई चेन की कीमत करीब 1.75 लाख रुपये बताई गई है। पुलिस ने प...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.