Etawah Auraiya News: कार सवारों ने दुकानदार को पीटा
इटावा औरैया, सितम्बर 2 -- Etawah Auraiya News: इटावा। बस स्टैंड तिराहा के पास जनरल स्टोर संचालित कर रहे दुकानदार के साथ तीन लोगों ने मारपीट कर दी। मारपीट करने वाले तीन लोग थे और कार में सवार होकर आए थे। दुकानदार सुनील मिश्रा ने बताया कि बुधवार की दोपहर में वह दुकान पर थे, तभी कार सावर तीन लोगों ने आते ही विवाद शुरू कर दिया। आरोप लगाया कि युवकों ने उनके बुजुर्ग मौसा राम प्रकाश के साथ भी बचाने पर मारपीट कर दी। साथ ही दुकान से छह हजार रुपये नकद लेकर भी ले गए। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस मामले की जांच कर आरोपियों की तलाश में जुटी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.