Etawah Auraiya News: कार डीसीएम से भिड़ी, दो भाइयों समेत तीन की मौत
इटावा औरैया, नवम्बर 10 -- Etawah Auraiya News: बसरेहर। आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर नगला सवी पूर्वी गांव के सामने डीसीएम से कार की जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में दो सगे भाइयों समेत तीन लोगों की जान चली गई। तीन घायलों को सैफई ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया है। पुलिस के अनुसार, आगरा के थाना शाहगंज क्षेत्र के बोदला मोहल्ले के एक परिवार के छह लोग अर्टिगा कार से औरैया जा रहे थे। 15 दिन पहले ही खरीदी गई कार 23 साल का मोहित चला रहा था। इटावा जिले के नगला सवी पूर्वी गांव के सामने कार अचानक अनियंत्रित होकर आगे चल रहे डीसीएम में पीछे से घुस गई। हादसे की सूचना पर पहुंचे यूपीडा व पुलिस टीम ने कार में फंसे लोगों को बाहर निकाल सैफई ट्रामा सेंटर भेजा। जहां डॉक्टरों ने मोहित और उसके बड़े भाई 26 साल के गोविंद चौहान को मृत घोषित कर दिया। कुछ देर बाद 21 साल के ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.