Etawah Auraiya News: कार की टक्कर से बाइक सवार युवक घायल
इटावा औरैया, जुलाई 26 -- Etawah Auraiya News: इटावा। थाना क्षेत्र में रविवार दोपहर कार की टक्कर लगने से बाइक सवार युवक घायल हो गया। स्थानीय लोगों की मदद से उसे उपचार के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया। घटना की सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंची और मामले की जानकारी जुटाई। नगला हरे निवासी विनय पुत्र प्रमोद रविवार दोपहर करीब दो बजे बाइक से किसी काम से जा रहे थे। कार ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही विनय सड़क पर गिर पड़े और घायल हो गए।हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। राहगीरों ने एंबुलेंस और पुलिस को सूचना दी। घायल को जिला अस्पताल भेजा गया, जहां उसका इलाज किया गया। यह भी पढ़ें- Buxar News: सड़क हादसे में एक बाइक सवार गंभीर रूप से जख्मी
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.