Etawah Auraiya News: कार्बन फाइनेंसिंग योजना एवं बीहड़ पुनर्वास को लेकर किसानों को किया जागरूक
इटावा औरैया, जुलाई 3 -- Etawah Auraiya News: महेवा, संवाददाता। सामाजिक वानिकी प्रभाग वन रेंज लखना द्वारा आयोजित जागरूकता कार्यक्रम में किसानों को कार्बन फाइनेंसिंग योजना-2026 तथा बीहड़ पुनर्वास के संबंध में विस्तृत जानकारी दी गई। कार्यक्रम में लगाए गए सूचना बोर्डों के माध्यम से किसानों को बताया गया कि अधिक से अधिक वृक्षारोपण कर वे पर्यावरण संरक्षण के साथ अपनी आय में भी वृद्धि कर सकते हैं। बीडीओ ब्रज विहारी त्रिपाठी ने बताया कि कार्बन फाइनेंसिंग योजना के अंतर्गत वृक्ष लगाने वाले किसानों को अतिरिक्त आय अर्जित करने का अवसर मिलेगा। साथ ही किसानों को योजना के लिए आवश्यक दस्तावेज, पंजीकरण प्रक्रिया एवं वन विभाग से संपर्क करने की जानकारी भी दी गई। यह भी पढ़ें- Kausambi News: विठ्ठल भाई पटेल इंटर कॉलेज में मनाया गया वन महोत्सव कार्यक्रम में वन रे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.