इटावा औरैया, अगस्त 9 -- Etawah Auraiya News: उदी। शहर से हर दिन निकलने वाला 60 टन कूड़ा यमुना किनारे के कामेत गांव के लिए एक बड़ी मुसीबत बन गया है। पिछले कई वर्षों से यहां संचालित कूड़ा निस्तारण प्लांट सही ढंग से संचालन न होने के कारण शहर का एक बड़ा डंपिंग सेंटर बन गया। यही कारण है कि आसपास का माहौल इस कूड़े के कारण खराब होने लगा। पांच दिन पहले गांव के लोगों ने कामेत व आसपास के गांव में तेजी से बढ़ रही गंदगी, बदबू और मक्खी की समस्याओं को लेकर विरोध शुरू कर दिया। ग्रामीण कूड़ा निस्तारण प्लांट कहीं और स्थानांतरित करने की मांग को लेकर विरोध प्रदर्शन कर रहे है, लेकिन इसके बावजूद अब तक नए कूड़ा प्लांट की स्थापना और पुराने प्लांट को सही ढंग से संचालित करने की कार्य योजना नहीं बन सकी। यह भी पढ़ें- Etawah Auraiya News: चौथे दिन भी जारी रहा विरोध, ...