Etawah Auraiya News: कान में मोती फंसने से गलने लगी थी युवती की हड्डी, जिला अस्पताल में हुई सफल सर्जरी
इटावा औरैया, अक्टूबर 9 -- Etawah Auraiya News: इटावा, संवाददाता। जिला पुरुष अस्पताल में अब मरीजों की जटिल सर्जरी भी होने लगी है। 18 साल की युवती के कान का जटिल आपरेशन ईएनटी सर्जन डा. राहुल आनंद ने किया गया। युवती के कान में दो साल से मटर के दाने से बड़े आकार का मोती फंसा था। लंबे समय तक फंसे रहने से कान के अंदर मांस बढ़ गया और हड्डी में गलाव होने लगा था। युवती की सर्जरी करके मोती निकालने के साथ क्षतिग्रस्त हड्डी की सफाई की गयीऔर कान का पर्दा भी लगाया। आपरेशन के बाद मरीज अब पूरी तरह स्वस्थ है। भरथना की रहने वाली 18 साल की आस्था को पांच साल से कान बहने और सुनने में परेशानी की शिकायत थी। करीब दो साल पहले उसके कान में मोती फंस गया था। डर के कारण उसने परिवार को इसकी जानकारी नहीं दी। समय के साथ कान के अंदर मांस बढ़ने से मोती दिखाई देना बंद हो गया।...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.