इटावा औरैया, अक्टूबर 27 -- Etawah Auraiya News: लवेदी। क्षेत्र के पिपरिपुरा स्थित ईंट भट्टे में मिट्टी ले जा रहे ट्रैक्टर को पुलिस ने आवश्यक कागजात प्रस्तुत न करने पर सीज कर दिया। ट्रैक्टर अशोक नगर निवासी प्रभा पांडेय के नाम दर्ज बताया गया है। चेकिंग के दौरान चालक आवश्यक दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सका, जिसके बाद पुलिस ने मोटर वाहन अधिनियम के तहत कार्रवाई की। थानाध्यक्ष गौरव कुमार ने बताया कि आवश्यक कागजात प्रस्तुत न किए जाने के कारण ट्रैक्टर को सीज किया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...