इटावा औरैया, अक्टूबर 15 -- Etawah Auraiya News: जसवंतनगर। क्षेत्र के ग्राम नगला केशोराय में मकान से पीतल के बर्तन और अन्य सामान चोरी होने के मामले में पुलिस ने नामजद आरोपी जाबेद को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने कब्जे से चोरी की गई पीतल की परात बरामद की है। आरोपी का बड़ा भाई पुलिस में कांस्टेबल के पद पर तैनात है, जबकि उसके पिता सेवानिवृत्त फौजी हैं। अभिलाख सिंह अपने परिवार के साथ महाराष्ट्र के सोलापुर में मजदूरी करने गया हुआ था। गत 27 सितंबर को उसके बड़े भाई अर्जुन ने फोन कर घर में चोरी होने की जानकारी दी। सूचना मिलने पर अभिलाख सिंह गांव पहुंचा और मकान में जाकर देखा तो वहां रखे पीतल के बर्तन, परात समेत अन्य सामान गायब था। इसके बाद उसने थाने पहुंचकर गांव निवासी जाबेद के खिलाफ चोरी का आरोप लगाते हुए तहरीर दीतहरीर के आधार पर पुलिस ने नामजद आर...