Etawah Auraiya News: कांग्रेस में शामिल होने वालों का किया सम्मान
इटावा औरैया, अगस्त 4 -- Etawah Auraiya News: इटावा। कांग्रेस के ज़िलाध्यक्ष आशुतोष दीक्षित के नेतृत्व में वरिष्ठ कांग्रेस नेता प्रेम किशोर द्विवेदी के आवास पर राहुल गांधी की नीतियों और कांग्रेसी विचारधारा को स्वीकार करते हुए कई लोगों ने कांग्रेस में शामिल होने की घोषणा की। इस मौके पर अशोकनगर के रहने वाले सेवानिवृत्त प्रवक्ता रिपुसूदन शर्मा अपने समर्थकों के साथ कांग्रेस में शामिल हुए। उनके साथ चंचलेश त्रिपाठी (बिट्टू ), अंकित धाकरे, सौरभ यादव ने भी कांग्रेस की सदस्यता ली। इन सभी का पटका पहनाकर स्वागत किया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.