इटावा औरैया, अगस्त 16 -- Etawah Auraiya News: इटावा। कांग्रेस ने स्वतंत्रता दिवस धूमधाम से मनाया और प्रभात फेरी निकाली । तीन स्थानों पर ध्वजारोहण किया गया। सुबह पुरबिया टोला तलैया मैदान पर कांग्रेस नेता प्रमोद शंखवार ने ध्वजारोहण किया और वहीं से प्रभात फेरी शुरू की गई। देशभक्ति के गीत गाते हुए कांग्रेसी लड़ैती भवन पहुंचे जहां शहर अध्यक्ष मोहम्मद राशिद ने ध्वजारोहण किया। वहां से फिर प्रभात फेरी आगे बढ़ी और शहर की प्रमुख सड़कों से होकर कांग्रेस कार्यालय पर पहुंची जहां जिला अध्यक्ष आशुतोष दीक्षित ने झंडा फहराया और स्वतंत्रता सेनानियों का स्मरण किया। उन्होंने कहा कि सेनानियों के त्याग और बलिदान से हमें आजादी मिली। यह भी पढ़ें- Etawah Auraiya News: खूब लहराया तिरंगा, बजे देशभक्ति के गीत इस मौके पर पूर्व जिलाध्यक्ष मलखान सिंह यादव , पूर्व शहर अ...