Etawah Auraiya News: कांग्रेस की संगठन सृजन बैठक, बूथ स्तर तक मजबूत करने पर जोर
इटावा औरैया, अगस्त 20 -- Etawah Auraiya News: बकेवर। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के निर्देश व उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर संगठन सृजन अभियान के तहत विधानसभा भरथना के कस्बा लखना स्थित सिया गार्डन में कांग्रेस कार्यकर्ताओं की बैठक आयोजित की गई। बैठक में संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने और विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर तैयारियां तेज करने पर जोर दिया गया। संगठन सृजन के जिला प्रभारी रामकृष्ण ओझा, मदन मोहन शुक्ला, प्रकाश प्रधान व साकेत बिहारी मिश्रा ने पदाधिकारियों से परिचय प्राप्त किया। उन्होंने कहा कि प्रदेश में शीघ्र ही संगठन के सभी पदों के साथ-साथ बूथ स्तर पर भी कांग्रेस पदाधिकारियों की नियुक्ति सुनिश्चित की जाए, जिससे पार्टी को जमीनी स्तर पर मजबूत किया जा सके。
बैठक की अध्यक्षता बैठक की अध्यक्षता ब्लॉक अध्यक्ष संजीव त्रिपाठी ने की,...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.