इटावा औरैया, जुलाई 6 -- Etawah Auraiya News: भरथना। नगर में सड़क और फुटपाथों पर किए गए अतिक्रमण को हटाने के लिए नगर पालिका ने तैयारियां पूरी कर ली हैं। सोमवार को पालिका कर्मचारियों ने बाजारों में पहुंचकर दुकानदारों और ठेला संचालकों को समझाया कि वे अपना सामान सड़क और फुटपाथ से हटाकर अपनी दुकानों के अंदर रखें। मंगलवार से अतिक्रमण हटाया जाएगा। पालिका की टीम ने सरोजनी रोड, स्टेट बैंक वाली गली, वालूगंज मोड़, तिलक रोड, सब्जी मंडी, हनुमान गली और बजाजा लाइन सहित प्रमुख बाजारों में व्यापारियों को समझाया कि यदि उन्होंने स्वयं अतिक्रमण नहीं हटाया तो मंगलवार से पालिका और पुलिस की संयुक्त टीम कार्रवाई करते हुए अतिक्रमण हटाएगी। यह भी पढ़ें- Gorakhpur News: आंबेडकर चौक से बेतियाहाता तक हटा अतिक्रमण इस दौरान चंद्रशेखर पार्क से ऊसराहार रोड की ओर प्रस्तावित व...