Etawah Auraiya News: कलश यात्रा के साथ शुरू हुई श्रीमद् भागवत कथा
इटावा औरैया, जुलाई 14 -- Etawah Auraiya News: इटावा, संवाददाता। शहर के शिव शक्ति दुर्गा मंदिर, शिवा कॉलोनी में श्रीमद्भागवत सप्ताह कथा व भक्ति ज्ञान यज्ञ समारोह का शुभारंभ भव्य कलश यात्रा के साथ हुआ। कथा वाचक पंडित महेश चंद्र पाडेय श्रद्धालुओं को श्रीमद्भागवत कथा का रसपान करा रहे हैं।कथा का आयोजन डीबीए के पूर्व अध्यक्ष अनिल कुमार गौर के परीक्षितत्व में हो रहा है। कथा में आचार्य पंडित महेश चंद्र पांडे ने कहा कि श्रीमद्भागवत कथा का श्रवण करने से मनुष्य के समस्त कष्ट और पाप नष्ट हो जाते हैं। उसका जीवन पवित्र और सफल बन जाता है। उन्होंने कहा कि अनेक अश्वमेध यज्ञ भी श्रीमद्भागवत कथा के पुण्य की बराबरी नहीं कर सकते। गंगा, गया, काशी, पुष्कर और प्रयाग जैसे महान तीर्थ भी भागवत कथा की महिमा के समक्ष अद्वितीय हैं। भागवत भगवान के श्रीमुख से निकला दिव्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.