इटावा औरैया, जुलाई 25 -- Etawah Auraiya News: जसवंतनगर। बलरई स्थित प्रसिद्ध चिंताहरण धाम कारसदेव खाटूश्याम मंदिर में श्रीमद्भागवत महापुराण सप्ताह ज्ञान यज्ञ का शुभारंभ हो गया। सिर पर कलश धारण किए दर्जनों महिलाओं ने भक्ति गीतों और बोलो खाटू श्याम के जयघोष के साथ पूरे क्षेत्र का भ्रमण किया। यात्रा में शामिल श्रद्धालुओं की आस्था देखकर पूरा माहौल भक्तिमय हो गया।महंत सुनील महाराज ने बताया आयोजन 25 जुलाई से 1 अगस्त तक किया जाएगा। कथा का रसपान श्रद्धालुओं को कथाव्यास निशांत कृष्ण जी महाराज अपने श्रीमुख से कराएंगे। आयोजकों ने सभी धर्मप्रेमियों से अधिक से अधिक संख्या में कथा में शामिल होकर धर्मलाभ लेने की अपील की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...