Etawah Auraiya News: करवा चौथ पर नगर के बाजार में रौनक ,खरीदारी में जुटी भीड़
इटावा औरैया, अक्टूबर 26 -- करवा चौथ की खरीदारी से बाजारों में रौनक Etawah Auraiya News: जसवंतनगर। करवा चौथ को लेकर बाजारों में खरीदारी का उत्साह बढ़ गया है। सुहागिनों के लिए साड़ी, आभूषण, चूड़ियां, कॉस्मेटिक्स, मेहंदी, पूजा की थाली, करवा और सजावटी सामान की मांग तेज हो गई है। बाजारों में महिलाओं की आवाजाही बढ़ने से दुकानदारों के चेहरे भी खिल उठे हैं। त्योहार के चलते सराफा, कपड़ा और ब्यूटी पार्लर कारोबार में विशेष रौनक दिखाई दे रही है। करवा चौथ अब केवल व्रत और पूजा तक सीमित नहीं रह गया है। महिलाओं में पारंपरिक साज-सज्जा के साथ डिजाइनर करवा, पूजा थाली और आधुनिक आभूषण खरीदने का भी चलन बढ़ा है। बाजारों में साड़ी, चूड़ी, सोने-चांदी के आभूषण और कॉस्मेटिक सामान की खरीदारी को लेकर उत्साह देखा जा रहा है। महिलाओं के बीच हल्के आभूषणों की मांग भी बढ़ी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.