इटावा औरैया, अक्टूबर 9 -- Etawah Auraiya News: जसवंतनगर। क्षेत्र के गांव चक सलेमपुर निवासी 35 वर्षीय रेनू गुरुवार दोपहर नहाने के लिए बाथरूम में जा रही थीं। दरवाजा बंद करते समय चौखट से हाथ छू जाने पर उन्हें करंट लग गया। करंट लगने से वह गश खाकर गिर पड़ीं। गिरने के दौरान उनका सिर बाथरूम की दीवार में बनी अलमारी से टकरा गया, जिससे वह बेहोश हो गईं। परिजनों ने उन्हें आनन -फानन में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। डॉ. वीरेंद्र सिंह की देखरेख में उनका इलाज जारी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...