इटावा औरैया, जुलाई 14 -- Etawah Auraiya News: जसवंतनगर। क्षेत्र के गांव नगला हुलासी में सोमवार रात बिजली की केबिल ठीक करते समय युवक करंट की चपेट में आ गया। जानकारी के अनुसार 30 वर्ष तिलक सिंह अपने घर की बिजली की केबिल जल गई थी। उसे सही करने के दौरान केबिल का जॉइंट युवक के हाथ और सीने से छू गया, जिससे उसे तेज करंट लग गया। हादसे के बाद परिजनों में अफरा-तफरी मच गई। आनन-फानन में परिजन उसे सीएचसी लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार शुरू किया। फिलहाल युवक की हालत में सुधार बताया जा रहा है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...