इटावा औरैया, नवम्बर 3 -- Etawah Auraiya News: ​इटावा। करंट की चपेट में आकर झुलसे युवक की अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। घटना से परिवार में कोहराम मच गया। ​फ्रेंड्स कॉलोनी थाना क्षेत्र के ग्राम इटगांव निवासी दिलीप ने बताया कि 22 अक्टूबर को उनका छोटा भाई संदीप लोडर लेकर विजयनगर चौराहा गया था। वह टेंट का सामान लाद रहा था तभी करंट की चपेट में आ गया। पाइप के बिजली के तारों से छूने के कारण संदीप को करंट लगा और काफी झुलस गया। उसका आयुर्विज्ञान विश्वविद्यालय सैफई में इलाज कराया जा रहा था। लेकिन सोमवार रात उसकी मौत हो गई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...