Etawah Auraiya News: करंट की चपेट में आकर युवक की मौत
इटावा औरैया, जुलाई 10 -- Etawah Auraiya News: बसरेहर। थाना चौबिया क्षेत्र के नगला खगी में एक युवक घर से अपने खेतों की तरफ जा रहा था तभी करंट की चपेट में आ जाने से उसकी मौत हो गई। जानकारी के अनुसार 27 वर्षीय विपिन कुमार पुत्र आसाराम घर से खेतों पर जा रहा था। तभी वहां से गुजरते समय अचानक करंट की चपेट में आकर युवक पानी भरे खेत में गिर गया, काफी देर बाद गांव के ग्रामीण वहां से गुजरे तो विपिन को खेत में पड़ा देख दंग रह गए उन्होंने तत्काल स्वजनों को सूचना दी पहुंचकर उसे प्राइवेट वाहन से जिला अस्पताल ले गए जहां पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। जिससे परिजनों में शोक की लहर दौड़ गई। विपिन दो भाइयों में छोटा था वह अपने पीछे पत्नी सिंधु देवी व एक पुत्र और एक पुत्री को छोड़ गया है। विपिन की मौत के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
हिंदी हिन्द...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.