इटावा औरैया, अगस्त 4 -- Etawah Auraiya News: जसवंतनगर। थाना क्षेत्र के ग्राम सिसहाट में बिजली विभाग की लापरवाही के चलते करंट की चपेट में आने से एक गाय की मौत हो गई। घटना के बाद ग्रामीणों में आक्रोश फैल गया। विभाग से पशु मालिक को मुआवजा देने की मांग की है। गांव निवासी सुखवीर उर्फ सुक्की ने बताया कि बिजली के खंभे के सहारे से बंधा तार टूटकर जमीन पर पड़ा था। घास घाते घाते गाय करंट की आ गई और उसकी मौत हो गई। उन्होंने गाय की कीमत करीब 70 हजार रुपये बताई। ग्रामीणों का आरोप है कि क्षेत्र में जर्जर बिजली लाइनें और नियमित रखरखाव के अभाव में ऐसे हादसे हो रहे हैं। यह भी पढ़ें- Kanpur News: झूलते बिजली के तार की चपेट में आकर तीन भैंस मरीं सूचना पर बिजली विभाग के कर्मचारी मौके पर पहुंचे और जांच शुरू की। ग्रामीणों ने गांव की जर्जर बिजली लाइनें तत्काल दुर...