Etawah Auraiya News: कंटेनर से टकराई कार, तीन घायल पीजीआई भेजा गया
इटावा औरैया, अक्टूबर 13 -- Etawah Auraiya News: ऊसराहार। आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर मंगलवार सुबह तेज रफ्तार कार आगे चल रहे कंटेनर से टकरा गई। हादसे में कार सवार तीन लोग घायल हो गए। दुर्घटना की सूचना मिलते ही पुलिस व एक्सप्रेसवे के चौकी इंचार्ज ब्रजकिशोर व यूपीडा की टीम मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने एंबुलेंस से सभी घायलों को उपचार के लिए सैफई पीजीआई भेजा। मंगलवार सुबह करीब 5:20 बजे आगरा से लखनऊ की ओर जा रही स्विफ्ट कार में हाथरस के सादाबाद क्षेत्र के नगला गूलर निवासी मनोज कुमार, उनका पुत्र आरव तथा चंद्रपाल के पुत्र कान्हा सवार थे। जो अयोध्या मे रामलला के दर्शन करने के लिए जा रहे थे दुर्घटना में तीनों को चोटें आईं। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को एंबुलेंस से सैफई भिजवाया पुलिस ने क्षतिग्रस्त कार को तत्काल हायड्रा की मदद से चौकी पर खड़ा करा दि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.