Etawah Auraiya News: ओवरलोड डंपर पलटा, हाईवे पर कई किलोमीटर लंबा जाम
इटावा औरैया, अगस्त 19 -- Etawah Auraiya News: जसवंतनगर। नेशनल हाइवे पर मलाजनी गांव के पास सर्विस रोड पर मौरंग से लदा ओवरलोड डंपर अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे के बाद इटावा से आगरा की ओर जाने वाले रास्ते पर कई किलोमीटर लंबा जाम लग गया। इससे राहगीरों और वाहन चालकों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। डंपर पलटने की सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष कमल भाटी ने उपनिरीक्षक ललित चतुर्वेदी को पुलिस बल के साथ मौके पर भेजा। पुलिस ने तत्काल यातायात को सुचारु कराने के लिए रूट डायवर्ट कराया, जिससे जाम में फंसे वाहनों को दूसरे रास्ते से निकाला गया। इसके बाद फ्लाईओवर का निर्माण करा रही संस्था की टीम और हाईवे टीम को मौके पर बुलाया गया। डंपर में भरी मौरंग को खाली कराने के बाद हाइड्रा की मदद से उसे हटाने का काम शुरू किया गया। करीब चार घंटे की मशक्कत के बाद डंपर ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.