इटावा औरैया, जुलाई 9 -- Etawah Auraiya News: भरथना। कस्बा के पाली बंबा यादव नगर मार्ग पर गुरुवार शाम पांच बजे ओवरलोड गिट्टी से लदे एक डंपर का टायर अचानक फट गया। तेज धमाके की आवाज सुनकर आसपास के लोगों में अफरा-तफरी मच गई। गनीमत रही कि घटना के समय डंपर अनियंत्रित नहीं हुआ और कोई राहगीर उसकी चपेट में नहीं आया, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया। स्थानीय लोगों का कहना है कि पाली बंबा यादव नगर मार्ग और ओवरब्रिज से प्रतिदिन बड़ी संख्या में ओवरलोड गिट्टी से लदे डंपर गुजरते हैं। इससे सड़क हादसों की आशंका लगातार बनी रहती है। प्रशासन से ओवरलोड वाहनों के संचालन पर सख्ती से रोक लगाने और नियमित जांच की मांग की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...